फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिश्तेदारी में आए युवक समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-6- सीएचसी पर जांच करती पुलिस मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। थानाक्षेत्र में बुधवार को दो युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। पहली घटना कस्बा के मोहम्मदाबाद सड़क पर हुई जबकि दूसरी घटना मोहम्मदाबाद गांव की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहम्मदाबाद सड़क स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने फफूंद के गांव भैंसोल निवासी रूबी देवी पत्नी सोनप्रकाश किराये के मकान में रहती हैं। तीन मार्च की शाम उनका ममेरा भाई भूरे (28) निवासी संचेड़ी कानपुरनगर होली का त्योहार मनाने आया था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे रूबी खाना बना रही थी तभी भूरे ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रोशनदान के कुंड़े से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गया। सूचना पर पुलिस और फाॅरेंसिक टीम पहुंची। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने दरवाजा तुड़वाया शव नीचे उतारा।
वहीं मोहम्मदाबाद निवासी निवासी रोहित (32) ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे कमरे में कपड़े की रस्सी से फंदे से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजन के अनुसार रोहित की पत्नी पिछले तीन साल से मायके में रह रही थी। रोहित के एक बच्चा भी है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह या पत्नी के दूर रहने के कारण वह मानसिक तनाव में था। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन



बारेपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव बारेपुर निवासी नितिन उर्फ पूरन यादव (19) का शव होली के दिन गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक का शव देख ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से नीचे उतारा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पिता प्रदीप कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-6- सीएचसी पर जांच करती पुलिस मौजूद परिजन। संवाद

फोटो-6- सीएचसी पर जांच करती पुलिस मौजूद परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें