फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिहायशी इलाके में शाॅर्ट सर्किट से कपड़े का शोरूम जला

विज्ञापन
फोटो-5- दिबियापुर बाईपास के पास धूं-धूंकर जलता डंपर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली के पास मोहल्ला सत्तेश्वर में तीन मार्च की देर रात रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग से करीब आठ से नौ लाख रुपये का कीमत का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आशुतोष गुप्ता की रिहायशी और व्यापारिक इलाके में शिव कुमार गारमेंट्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार रात करीब 11 बजे शोरूम में आग लग गई। बाजार बंद होने के कारण किसी को भनक नहीं लगी लेकिन धुएं का गुबार और आग की लपटें जैसे ही बाहर निकलीं तो आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और जानकारी पुलिस व दमकल को दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आग में दुकान के अंदर रखा रेडीमेड स्टॉक, काउंटर, फर्नीचर और बिजली के सारे नष्ट हो गए हैं। इस घटना से व्यापारियों में डर और रोष का माहौल है। प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली के तारों और लटकती लाइनों की जांच कराई जाए जिससे भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर जला
शहर स्थित दिबियापुर बाईपास के पास मिट्टी से भरा डंपर अनलोडिंग के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया जिससे डंपर जल गया। हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ था। मिट्टी खाली करने के लिए डंपर का पिछला हिस्सा उठाते समय वह हाईटेंशन तारों से टकरा गया। डंपर में आग लगते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि डंपर का अगला हिस्सा व टायर जल गए।
विज्ञापन

दोनों घटनाएं शॉर्ट सर्किट के कारण हुईं। समय रहते दोनों जगह आग पर काबू पा लिया गया था। बड़ी घटना होने से टल गई।- तेजवीर सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें