फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सबमर्सिबल चोरी में बाल अपचारी समेत दो पकड़े गए

Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा रोड स्थित पसुआ मोड़ के पास एक बंद मकान से सबमर्सिबल चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बाल अपचारी समेत दो को पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव चपोरा निवासी विमलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सात अगस्त को काम के सिलसिले में कानपुर गए थे। 10 अगस्त को जब वे वापस लौटे, तो मकान में लगा सबमर्सिबल गायब था। शुक्रवार को चोरों के गांव लुधपुरा के पास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुआ बबीना सुखचैनपुर शिवम राजपूत व एक बाल अपचारी को पकड़ा। दोनों चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। दोनों से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद शिवम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें