फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो सौ विद्यार्थियों ने रन फॉर यूनिटी से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
फोटो-22-सड़क का सुरक्षा का संदेश देते छात्र।स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के ग्रीन वैली स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ किया गया। समारोह की शुरुआत लक्ष्य 3.0 के अंतर्गत रन फॉर यूनिटी और सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के रूप में हुई। इस दौरान 200 छात्रों ने फिटनेस और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

एकता और सुरक्षा का संदेश लेकर लगभग 200 विद्यार्थियों के समूह ने पूरे नगर में लगभग चार किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई। यह दौड़ विद्यालय परिसर से शुरू होकर गेल रोड, मुख्य चौराहा होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। दौड़ के दौरान बच्चों ने हाथों में एकता और सड़क सुरक्षा के नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। मार्ग में दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। सीट बेल्ट लगाने और तेज गति से वाहन न चलाने के नियमों पर भी जोर दिया गया। सड़क पार करने के नियमों के बारे में भी बताया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एनटीपीसी चौकी प्रभारी रंजीत कुमार, कंचौसी चौकी प्रभारी सौरभ सिंह व कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह भी पुलिस बल के साथ रहे। अंत में प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें