फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कारगिल दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल दिवस मनाया गया। बच्चों और शिक्षकों ने युद्ध में वीरगति को प्राप्त करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी और बच्चों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि 1999 में कश्मीर में जब पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया था। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ।
26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की। युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों की याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान श्रुति दुबे, हर्षा मिश्रा, माही, करन यादव, राज शुक्ला, शोएब खान व अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें