फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से टूटे बिजली के दो खंभे

विज्ञापन
सड़क पर गिरा बिजली का खंभा व बिखरे तार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बे के इटावा रोड पर मौरंग लदे डंपर की टक्कर से गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए, जिससे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने सूचना विद्युत विभाग को दी। देर रात तक क्षेत्र में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इटावा रोड पर एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में गुरुवार दोपहर एक डंपर मौरंग उतारने आया था। बैक करते वक्त डंपर पीछे लगे एचटी लाइन के खंभे से जा टकराया। इससे दो खंभे तार समेत टूट कर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली नहीं थी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना विद्युत विभाग को देकर आपूर्ति बंद कराई।
विद्युत विभाग के जेई राजवीर बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर को एक ओर खड़ा कराया। जेई ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों व बिजली के तारों को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। डंपर मालिक से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। खंभे व बिजली के तार सही होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें