फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लू से निपटने के लिए सीएचसी में दो कोल्ड रूम तैयार

Sat, 23 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- सीएचसी में बनाया गया कोल्ड रूम।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। गर्मी के तेवर से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सीएचसी में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग से दो कोल्ड रूम वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस वार्ड में मरीजों को ठंडा वातावरण, पानी, ओआरएस और जरूरी दवाएं, कूलर व मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई है। डॉक्टरों की विशेष टीम भी तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके। अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि लू लगने, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पताल लाना जरूरी होता है।
बताया कि वार्ड में कूलिंग सिस्टम, पंखे व आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा है। एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय किया गया है, ताकि मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें