फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद वाहन की टक्कर से आगरा के दो भाई घायल

Sat, 14 Mar 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव भीखेपुर स्थित ओवरब्रिज के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां बड़े भाई की हालत में सुधार न होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया। दोनों दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद आगरा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
आगरा स्थित कोतवाली सिकंदरा के बोदला चौराहा निवासी सलमान (25) शनिवार को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए औरैया आया था। उसके साथ छोटा भाई रिहान (19) भी था। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों भाई बाइक से आगरा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भीखेपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने सलमान को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
वहीं रिहान का इलाज अजीतमल में ही चल रहा है। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दे दी है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें