फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षिका से 33.62 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला शिक्षक से 33.62 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने झांसी के दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो फर्जी आधार कार्ड, 1.40 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पीड़िता को लंदन से जेवरात भेजने का लालच देकर ठगी की थी।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि दिबियापुर निवासी शिक्षक निशा के साथ साइबर ठगों ने 33.62 लाख रुपये की ठगी गई थी। साइबर थाना पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उन खातों को खंगालना शुरू किया, जिनमें रुपये भेजे गए थे। जांच में पता चला कि झांसी थाना मोंठ के गांव कुम्हरार निवासी सत्यपाल सिंह के खाते में रुपये भेजा गया था। बाद में पुलिस ने सत्यपाल व उसके साथी द्रगपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिन दिन सत्यपाल के खाते में रुपये गया था, उसी दिन चेक से रुपये निकाले थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला शिक्षक को वॉट्सएप पर संपर्क किया था। लंदन से जेवरात भेजने का लालच दिया, इसके बाद पार्सल क्लीयरेंस के नाम पर ठगी की थी। एसपी ने बताया कि अभी एक खाते का खुलासा हुआ है। अन्य नौ खातों को खंगाला जा रहा है। ठगी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ठगों के झांसे में आने के बाद महिला शिक्षक ने दस खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने ठगी के माले में अभी एक खाते का खुलासा हुआ है। नौ खातों को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें