फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली काटी, छत से घर में घुसे, नकदी और जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिंता में परिवार के सदस्य रात में सोते रहे और चोरों ने तीन लाख रुपये नकद और जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि घर के सदस्य अन्य कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन

गांव नगला चिंता निवासी अवधेश, उसकी मां चंद्रा सखी, पत्नी कोमल, छोटा भाई शिवा बच्चे शनिवार को खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। रविवार तड़के चार बजे मां बाथरूम से लौटी तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा मिला। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सुबह जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में अवधेश ने बताया कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है। भाई की शादी के कारण वह मकान के निर्माण के लिए बैंक से रुपये निकाल कर लाया था। चोरों ने पहले घर की बिजली लाइन काटी, इसके बाद पीछे की छत से घर में प्रवेश कर गए। अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद, व लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर थे। अलमारी का ताला टूटा नहीं है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें