औरैया। टेंपो में बैठकर रिश्तेदारी में भैंस लेने जा रहे किसान की जेब में पड़े 23 हजार रुपये अज्ञात युवकों ने जेब काटकर निकाल लिए। किसान ने जब कैथवा मोड़ पर टेंपो से उतरकर जेब चेक की तो जेब से 23 हजार रुपये गायब थे।
इटावा जिला के उसराहार थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा निवासी रामाधार पुत्र रामेश्वर दयाल बेला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा में अपने रिश्तेदार रघुवीर के यहां भैंस लेने के लिए जा रहे थे। लगभग 10 बजे के करीब रामाधार बिधूना के नदी तिराहे से एक टेंपो पर सवार हुए और कैथवा मोड़ पर उतरने के लिए टेंपो चालक से कहा।
तभी कुछ ही दूरी से टेंपो पर दो युवक भी सवार हुए। दोनों किसान रामाधार के बगल में बैठ गए। कुछ ही दूरी पर जाकर दोनो युवक उतरकर बाइक पर सवार होकर चले गए। किसान रामाधार अपनी जेब चेक की तो जेब से 23 हजार रुपये गायब थे।