फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांचवें दिन भी खराब रहा ट्यूबवेल, नलों से टपक रहा बदबूदार पानी

Sun, 13 Sep 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के तमाम दावों की पोल खुल गई है। इलाके में हजारों परिवार पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लक्ष्मी नगर स्थित ट्यूबवेल बीते पांच दिनों से खराब है, इससे लक्ष्मी नगर, शास्त्री नगर, फिरोज नगर और विद्यानगर समेत आसपास के कई मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर फिरोज नगर स्थित पानी की टंकी से नई पाइपलाइन से आपूर्ति तो शुरू की गई लेकिन नलों से साफ पानी के बजाय बदबूदार पानी आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में इतनी तीव्र दुर्गंध है कि इसे पीने या खाना बनाने तो दूर, नहाने-धोने में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। मजबूरी में लोगों को काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर नगर पंचायत और जल निगम आमने-सामने हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि जल निगम ने अभी नई पाइपलाइन हैंडओवर नहीं की है। वहीं जल निगम अधिकारियों का तर्क है कि पुराने टूटे कनेक्शनों के चलते नालियों का पानी सप्लाई में मिल रहा है। जल निगम के जेई पनवीर सिंह ने बताया कि गंदे पानी और लीकेज की शिकायत मिली है। कर्मचारियों को मौके पर लगा दिया गया है। सभी मोहल्लों में जांच कर लीकेज को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें