फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन दिन से खराब नलकूप, जलापूर्ति प्रभावित

Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5- नलकूप के अंदर किया जाता काम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब नलकूपों की मोटर फुंकने लगी हैं। शहर के तिलकनगर मोहल्ला स्थित नलकूप की मोटर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां पर पालिका कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे। पूरे दिन काम चलता रहा। नलकूप की खराबी के चलते शहर में काफी हद तक जलापूर्ति प्रभावित रही।
शहर की बहुतायत आबादी को पुराने नुमाइश मैदान की पानी की टंकी से जलापूर्ति दी जाती है। इससे मोहल्ला तिलकनगर, ब्रह्मनगर, सत्तेश्वर, ओमनगर, जमालशाह समेत बाजार में जलापूर्ति होती है। इस टंकी को पानी नुमाइश मैदान के दो नलकूपों और तिलकनगर मोहल्ले के एक नलकूप से मिलता है। तीन नलकूपों की सप्लाई के बाद शहर की जलापूर्ति को मेनटेन रखा जाता है।
पिछले तीन दिनों से तिलकनगर मोहल्ले का नलकूप खराब होने की वजह से टंकी में पानी का स्टोर पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सुबह-शाम छोड़ी जाने वाली जलापूर्ति काफी हद तक प्रभावित है। ऊंचाई वाली जगहों पर कम पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कम जलापूर्ति को लेकर ब्रह्मनगर व सत्तेश्वर मोहल्ला के लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई जा रही है। शनिवार को पालिका के कर्मचारी पूरे दिन नलकूप की मोटर बदलने में जुटे रहे। कर्मचारियों के अनुसार देर रात तक मोटर बदल दी जाएगी। ऐसे में रविवार से बेहतर जलापूर्ति की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

-

तिलकनगर मोहल्ले के नलकूप की मोटर फुंक गई थी। मोटर बदली जा रही है। रविवार से नलकूप चालू हो जाएगा। किसी भी नलकूप की मोटर खराब होने पर उसे तुरंत बदलने को कहा गया है। स्टॉक में छह मोटरों को रखवाया गया है।-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें