फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन सार्वजनिक स्थानों पर जल्द लगेंगे वाटर कूलर

Sun, 26 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलरों के इंतजाम किए जा रहे हैं। खराब पड़े वाटर कूलरों की जहां मरम्मत हो रही हैं। वहीं नए स्थानों को चिह्नित करते हुए वाटर कूलर लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में तीन स्थानों के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

विकास भवन की ओर से तीन सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाने के लिए टेंडर जारी किया है। इसमें बेलाझार स्थित उर्मिला देवी इंटर कॉलेज के पास जगह चिह्नित की गई है। इसके अलावा बल्लापुर गांव और मुरादगंज स्थित श्रीबहादुर सिंह इंटर कॉलेज का चयन किया गया है।
इन तीनों स्थानों पर 1.5 एचपी का पंप लगाया जाएगा। वहीं स्टील की रेलिंग से वाटर कूलर की फेंसिंग भी की जाएगी। सीडीओ संतकुमार ने बताया कि तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसी माह में इन्हें लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें