फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य पर चलने की सीख देते हैं पुराण

Mon, 01 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुर्कीपुर में शनिवार रात रासलीला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन ग्राम प्रधान तुर्कीपुर रमेश चंद्र त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला अधर्म पर धर्म की विजय की सीख देती हैं। भगवान श्रीराम ने अत्याचारियों का वध करने के लिए धरती पर अवतरण किया था। कार्यक्रम के दौरान बादाम सिंह, संतोष दुबे, राजा सिंह, जौली यादव, उदय नारायण यादव, अरविंद मिश्रा, राजाराम दोहरे, लाखन सिंह कठेरिया, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।


बिंदपुर में कल से कथा शुरू- फफूंद (औरैया)। अछल्दा मार्ग स्थित ग्राम पंचायत टीकमपुर का मजरा ग्राम बिंदपुर में श्रीमद भागवतकथा व महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



कार्यक्रम आयोजक भानु प्रकाश राजपूत ने बताया कि दो जून को सुबह आठ बजे से कलश यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही गणेश पूजन होगा। 10 जून को कथा का समापन होगा। 11 जून को पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा होगा। कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।


विष्णु महायज्ञ चार से शुरू- फफूंद (औरैया)। बाबरपुर-फफूंद रोड स्थित ग्राम केशमपुर पसईपुर में श्रीमद भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ व रासलीला का आयोजन चार जून से होगा। इसी दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी।


पांच जून को मंडप प्रवेश, छह जून को अग्नि मंथन व 10 जून को कथा विश्राम, 11 जून को विशाल भंडारा होगा। रात्रि में प्रत्येक दिन रासलीला का आयोजन किया जाएगा।  कथावाचक व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित, यज्ञाचार्य अशोक कुमार मिश्रा व उपाचार्य रामलखन तिवारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें