कंचौसी। रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निजात मिलती नजर नहीं आ ही है। सोमवार दोपहर दो ट्रक आमने-सामने आ गए। निकलने का प्रयास करने पर दोनों के बीच रगड़ हो गई। इस कारण क्रासिंग पर करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। मरीज लिए एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
कंचौसी रेलवे क्रासिंग के पास मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब 1:20 बजे पर जल्दबाजी के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने आ गए। दोनों के चालकों ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो ट्रकों की बॉडी एक-दूसरे से रगड़ गईं।
इससे दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसी दौरान मरीज लेकर झंीझक अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची कंचौसी चौकी पुलिस ने मशक्कत कर किसी तरह जाम खुलवाकर पहले एंबुलेंस को निकलवाया और इसके बाद धीरे-धीरे अन्य वाहन निकले। इस दौरान करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं, क्रासिंग पर मौजूद गेटमैन ने फाटक का बूम गिरा दिया, इससे ट्रेनों का संचालन सामान्य बना रहा।