फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवकली चौकी से सीज हुआ ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली अंतर्गत देवकली चौकी पर सीज खड़ा ट्रक चोरों ने पार कर दिया। ट्रक मालिक से लेकर चालकों ने जब इसके बारे में पूछा तो चौकी पुलिस के पसीने छूट गए। मामले में सिपाही की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सिपाही अंकुर कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि 26 नवंबर की रात वह चौकी पर कांस्टेबल सर्वेश शाक्य के साथ ड्यूटी पर था। दिन में एक ट्रक सीज किया हुआ चौकी के पास खड़ा कराया गया। रात में चोर ट्रक चालू करते हुए भगा ले गए। तड़के ट्रक न मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। कहीं न कहीं इस घटना ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ट्रक को आरोपियों के साथ पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें