फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 12826 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बीते रविवार तक 12826 ने फार्म छह भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक बिधूना के लोग हैं। औरैया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम आवेदन हुए हैं। इस अभियान में नाम शामिल कराने सहित संशोधन नाम हटाने के लिए 10463 से अधिक लोगों की तरफ से आवेदन किया गया है।

निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। 27 अक्तूबर से शुरू यह कार्यक्रम नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह विशेष अभियान तिथि भी निर्धारित की गई हैं। तीन दिसंबर तक सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों से 10463 लोगों ने सूची में नाम शामिल कराने, हटाने तथा संशोधन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में नाम शामिल कराने को लेकर उनमें ज्यादा उत्साह है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 12826 लोगों ने इसके लिए फार्म छह भरकर आवेदन किया है। जबकि सूची से नाम हटाने को लेकर 7666 लोगों ने फार्म सात और नाम संशोधन के लिए 2797 ने फार्म आठ भरा है। बताया गया है कि पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।



विधानसभा आवेदन

बिधूना 5604
दिबियापुर 4213
औरैया 3009
-

योग 12826
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें