फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने दुकान पर बैठे तीन को रौंदा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र में लखनपुर के पास हाईवे किनारे दुकान के बाहर बैठे मजदूर व दो मासूम बच्चों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लखनपुर निवासी जितेंद्र यादव (40) मजदूरी करने गया था। गांव के बाहर हाईवे पर वह तारा सिंह की दुकान के बाहर बैठ गया। पास में ही तारा सिंह के पुत्र ऋषभ (10) व अनुराग (12) बैठे थे।
इसी बीच आजमगढ़ से आगरा जा रहा ट्रक बेकाबू हो गया और तीनों को रौंद दिया। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को मुरादगंज के निजी अस्पताल भेजा गया। मृतक के छोटे भाई सतेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक फूल सिंह को हिरासत में लेकर दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें