फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर घर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा

Sat, 11 Mar 2017 12:07 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
होली के त्योहार पर नोएडा से औरैया स्थित घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके  पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारीजनों को सूचना दी। शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जिला औरैया के थाना सहायल अंतर्गत नगला पौथी निवासी अनिल भदौरिया (30) पुत्र विश्वनाथ भदौरिया और दीपक शर्मा (28) पुत्र विनोद कुमार शर्मा नोएडा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में सर्विस करते थे। दोनों होली के त्योहार पर बाइक से घर लौट रहए थे। वे हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवारीजन भी शुक्रवार दोपहर फिरोजाबाद पहुंच गए।

मृतक अनिल की बुआ के बेटे दीपक पुत्र बल्देव भदौरिया निवासी सिविल लाइन दिल्ली ने बताया कि दीपक के पिता दिल्ली में कार पेंटिंग का काम करते हैं। दीपक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं अनिल तीन भाइयों में बीच का था। अनिल और दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। अनिल के बड़े भाई अमित का विवाह हो चुका है। उसका छोटा भाई अश्वनी गांव में माता पिता के पास रहता है। हादसे की खबर पर वह दिल्ली से फिरोजाबाद आ गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें