फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन भी बारिश के आसार

Sat, 11 Mar 2017 12:02 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
सर्दी लगने पर आग जलाकर राहत लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने होली के दिन भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। वहीं गुरुवार रात और शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से ठंड ने एक बार फिर पलटी मार दी। घरों में पैक हो चुके गर्म कपड़े फिर से लोगों को निकालने पड़ गए। इससे अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा। ठंड के चलते कई जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड छुड़ाई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को मौसम में आर्द्रता 82 और 79 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवायें पश्चिमी और उत्तर-दक्षिण दिशाओं में छह से सात किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। यही नहीं रात और दिन के समय मिलाकर 1.3 एमएम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों मेें बारिश इससे भी अधिक होने के आसार हैं। गुरुवार रात हवाओं में आये बदलाव के कारण बारिश हुई तो शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच भी बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने दावा किया कि 11 व 12 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं।

टोल फ्री नंबर पर किसान दें सूचना
कृषि विभाग ने फिर से किसानों को आगाह किया है कि फसलों के नुकसान की जानकारी विभाग को या फिर टोल फ्री नंबर 18001030061 पर जरूर दें। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि किसान ऐतिहात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें