फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप समीप शनिवार की शाम ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला अपने दो देवरों सहित गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के तीनों घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश प्रांत के जनपद भिंड क्षेत्र के गांव दौलतपुरा निवासी परशुराम अपने 52 वर्षीय भाई मुन्नालाल व अपनी भाभी रेशमा देवी के साथ शनिवार को अपने गांव से बाइक से किसी मामले को लेकर जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा जा रहे थे। जैसे ही बाइक शनिवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते बाइक सवार तीनों लोग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें