फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजस्थान में ट्रक चालक की मौत, छिना परिवार का सहारा

Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29-राजीव की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
अछल्दा। राजस्थान में ट्रक चालक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को शव गांव बघुलयाई पहुंचा तो परिजन के बीच चीख-पुकार मच गई। चालक की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बघुलयाई निवासी राजीव कुमार (40) ट्रक चालक था। वह असम से ट्रक लेकर राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण जा रहा था। सोमवार को ट्रक चलाते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को एंबुलेंस से राजीव का शव गांव लाया गया तो परिजन बेहाल हो गए।
पत्नी अर्चना बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं, 12 वर्षीय बेटे ऋतिक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव ही परिवार का एकमात्र सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें