फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से ट्रक चालक व हेल्पर की मौत

Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर अनंतराम ओवरब्रिज पर सोमवार शाम एकाएक ट्रक बंद होने पर चालक व हेल्पर इंजन को देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डीसीएम ने एकाएक टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की जानकारी की तो पता चला कि ट्रक चालक व हेल्पर रिश्ते में जीजा साले थे।
एटा जनपद के थाना सचिंड के नगला रनुआ गांव निवासी देवेंद्र (38) पुत्र आशाराम ट्रक चालक था। वह अपने साले गांव नगला इंदी निवासी बॉबी (26) पुत्र शांति स्वरूप को साथ लेकर कानपुर गया था। जहां माल ढुलाई के बाद ट्रक खाली कर दोनों फरीदाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच अनंतराम ओवरब्रिज ट्रक एकाएक बंद हो गया। दोनों ट्रक से नीचे उतर कर इंजन देख ही रहे थे, तभी कानपुर की तरफ से आई डीसीएम पीछे से ट्रक में घुस गई और टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गई।
चपेट में आए देवेंद्र व बॉबी जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने देवेंद्र व बॉबी को मृत घोषित कर दिया। अनंतराम चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि जीजा-साले दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

ट्रक व डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीएम चालक मौके से भाग निकला है। मृतकों के परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें