फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर ट्रक ने टैंकर में मारी टक्कर, ट्रॉला से भिड़ा टैंकर, दो घायल

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती जेसीबी। - फोटो : हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से एक ट्रक आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। इससे टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रॉला से भिड़ गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक की स्टीयरिंग में फंसा गुंटूर निवासी ड्राइवर व टैंकर का खलासी घायल हो गए। दोनों को डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से किनारे करवाया।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी सोमैया गांव के ही खलासी नागा राजू के साथ ट्रक में आंध्र प्रदेश से मिर्च लोड कर आगरा के शमसाबाद जा रहे थे। सोमवार को रास्ते में सुबह करीब पांच बजे अजीतमल हाईवे पर गोपाल धर्मकांटा के पास ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक आगे चल रहे टैंकर से भिड़ गया। खाली टैंकर लेकर चालक रायबरेली से मथुरा जा रहा था। टैंकर मथुरा निवासी भीमसेन चला रहा था। उसका खलासी वीरपाल सो रहा था।
विज्ञापन

उधर, टक्कर लगने से टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रॉला से टकरा गया। हादसे के समय रामपुर मथुरा निवासी प्रमोद व खलासी सतीश ट्रॉला के बाहर थे। इससे दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान ट्रक में स्टीयरिंग में फंसे गुंटूर निवासी सोमैया व टैंकर के खलासी वीरपाल घायल हो गए।
मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग व पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को सैफई रेफर किया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें