फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में अधिशाषी अधिकारी की कार में ट्रक चालक ने तीन बार टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बेटी की दवा लेने इटावा जा रहीं दिबियापुर नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी की कार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। ईओ ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से ट्रक चालक ने उनकी कार को तीन बार टक्कर मारी। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाने में दी है।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने इटावा थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि वह 25 फरवरी की शाम चार वर्षीय बेटी टुकटुक की दवा लेने कार से इटावा जा रही थीं। आरोप लगाया कि इटावा के मानिकपुर तिराहा ओवरब्रिज के पास ट्रक चालक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उल्टी साइड से ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जब तक उनका ड्राइवर कुछ समझ पाता, ट्रक चालक ने दो बार और आगे-पीछे करके कार में टक्कर मारी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।
इस दौरान ईओ को गंभीर चोटें आईं, जबकि ड्राइवर के सीने और पैरों में चोटें आईं हैं। बेटी को भी अंदरूनी चोटें आईं। बताया कि उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने किसी प्रकार से उन्हें, ड्राइवर और बेटी को बाहर निकाला। भाग रहे ट्रक चालक को भी राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया कि वह एक जिम्मेदार पद पर हैं। इसलिए उनके कई विरोधी भी हैं। उन पर जान से मारने के लिए एक्सीडेंट के बहाने हमला कराया गया है। बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उन्होंने घटना का शिकायती पत्र फ्रेंड्स कालोनी थाने में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें