फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढीले तारों से टकराया ट्रक, मची भगदड़

Thu, 26 Mar 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ में जर्जर और ढीले बिजली के तार गहेसर स्थित महामाई दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरे ट्रक से टकरा गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ। परंतु ट्रक में तारों के टकराने से निकली चिंगारियों से ट्रक में सवार श्रृद्धालुओं में हड़कंप मच गया, सभी कूदकर भागने लगे। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने बिजली कटवा दी।
विज्ञापन



 
बिधूना निवासी एक व्यक्ति नया ट्रक लेकर आया था। नवरात्र में पूजन कराने को वह ट्रक को गांव गहेसर स्थित मां महामाई के दरबार लेकर पहुंचा। ट्रक में सवार होकर दर्जनों श्रृद्धालु भी मां महामाई के दर्शन करने के लिए गहेसर आए थे। बुधवार शाम सात बजे ट्रक बिधूना वापस जा रहा था।


अभी वह रामगढ़ पहुंचा ही था तभी श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज के ठीक सामने बिजली के ढीले तारों से टकरा गया। ड्राइवर कुछ समझ पाता। इससे पहले ही टूटे तारों में चिंगारियां उठने लगीं। चिंगारी उठने से ट्रक में पीछे बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



आनन फानन सवारियां कूदकर भागने लगीं। हालांकि स्थानीय लोगों ने हादसे की भयावहता भांपकर आनन फानन बिजली कर्मियों एवं पावर हाउस फोन करके बिजली कटवाई। तब श्रद्धालुओं ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि पिछले दिनों दिबियापुर के समीप तारों के नीचा होने से ट्रक में आग लग गई थी। इससे ट्रक में लदा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें