फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी, बारिश में ढही दीवार, चार लोग गंभीर

Fri, 15 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिखरना के मजरा खेरा डोडा में बुधवार रात आई तेज आंधी व बारिश से एक घर की पक्की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से घर में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक हालत देखते हुए दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



 
बुधवार रात तेज आंधी व बारिश से एक घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से घर में सो रहे मुन्नी लाल (45), रामराज (24), पिंकी (22) व सुनीता (35) उसमें दब गई।


चीखपुकार सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबकर चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रामराज व पिंकी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें