फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ की डाल टूटी, महिला की दबकर मौत

Sat, 31 May 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। सलैया गांव में शनिवार देर शाम को अचानक पीपल के पेड़ की डाल टूट गई। एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की डाल के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठे अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर सीओ सदर व कोतवाल ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सलैया गांव निवासी मुन्नीलाल की 70 वर्षीय पत्नी भीखा देवी परिवार एवं अन्य लोगों के साथ पीपल के पेड़ के नीचे बैठीं थीं।
उसी दौरान अचानक पेड़ की डाल गिर गई। यह देख वहां पर बैठे सभी लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले, लेकिन भीखा देवी भाग न सकीं और टूटी डाल उनके ऊपर आ गिरी। इससे उसके नीचे दबकर भीखा की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अशोक कुमार व कोतवाल राज कुमार सिंह ने मौके पर जांच की। पुलिस ने टूटी डाल के नीचे महिला का शव दबा पाया। पुलिस ने मशीन मंगवाकर पहले टूटी डाल कटवाई।
विज्ञापन

इसके बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर अशोक कुमार ने बताया कि महिला के आश्रितों को सहायता दिलाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें