फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंगोली बनाकर अहिल्याबाई को किया याद

Sat, 31 May 2025 05:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बनाई गई रंगोली के साथ मौजूद एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की टीम। - फोटो : बनाई गई रंगोली के साथ मौजूद एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की टीम।
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें छात्र-छात्राआें ने रंगोली बनाकर अहिल्याबाई को याद किया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तीकरण की प्रतीक हैं। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का शासन न केवल न्याय प्रियता का प्रतीक था, बल्कि उन्होंने सार्वजनिक कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए।
विज्ञापन


उधर, महिला सशक्तीकरण को लेकर रन फॉर वुमेन इंपावरमेंट का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में पांच समूहों ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। पहले स्थान पर टीम सी रही। इसमें हार्दिक, मलान, आस्था भारती, आयुषी, सीमा सिंह, शिवम सिंह, कार्तिक व आदित्य यादव शामिल रहे। अव्वल रहे छात्र-छात्रआें को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अग्रिमा सिंह, सुहाना खान, टीना बैस और लावण्या सचदेवा ने रानी अहिल्याबाई के जीवन व उनके उत्कृष्ट कार्यों पर भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों ने लोकमाता के निष्पक्ष निर्णय लेने के गुण पर एक नाटक भी पेश किया। समारोह के अंत में सभी ने अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की शपथ ली।



इस मौके पर डॉ. मेधा दास, डॉ. निवेदिता सक्सेना, डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. आदित्य पांडेय, डॉ. प्रियंका साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें