अछल्दा (औरया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। इसमें एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पैसेंजर ट्रेन का स्पेशल ट्रेन दर्जा खत्म करने की मांग की गई है।
कस्बा वासियों ने बताया कि पहले से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अछल्दा स्टेशन पर होना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर पिछले दो साल से ट्रेनों का ठहराव नहीं है। पिछले लॉकडाउन से बंद पड़ी ट्रेनों में एक पैसेंजर ट्रेन टूंडला से कानपुर के बीच चल रही है। उसको स्पेशल ट्रेन का दर्जा देने के बाद चलाया जा रहा है। जबकि रेल
मंत्रालय ने सभी ट्रेनों से स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटाने जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने पर आम नागरिकों को दोगुने किराए पर यात्रा करना पड़ रहा है। महानंदा, तूफान एक्सप्रेस समेत आदि ट्रेनों का संचालक व रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। इस दौरान व्यापारी पीयूष यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, हर्षित पोरवाल, राहुल, अंकुर, छोटू, भुवनेश तिवारी सभासद, फिरोज खान सभासद, अमित ठाकुर सभासद, धर्मेंद्र यादव सभासद, ओमकार कठेरिया सभासद समेत आदि लोग उपस्थित रहे।