फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर चार युवक धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने चार तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे से हवाई फायर करते हुए वीडियो वायरल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने वीडियो के आधार पर सबसे पहले बघाकटरा निवासी सनी चौहान को पकड़ा। पूछताछ में सनी ने बताया कि वीडियो में फायर करता दिखने वाले युवक का नाम सूरज शुक्ला निवासी भीखमपुर-दयालपुर है। इस पर पुलिस ने सूरज को भी उसके मोहल्ले से पकड़ लिया।
पूछताछ में मोहल्ला बघाकटरा निवासी सोनी व आलू मंडी रामलीला निवासी शिवम सैनी का नाम भी सामने आने पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि सूरज अपने मोहल्ले में हवाई फायरिंग कर रहा था,
विज्ञापन

तभी किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें