फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्राॅसिंग बंद न होने से आउटर पर रोकनी पड़ीं ट्रेनें

Tue, 08 Apr 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कंचौसी में आउटर पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : कंचौसी में आउटर पर खड़ी मालगाड़ी।
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट की कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग के खुलने पर सोमवार को कई वाहन पटरी पर पहुंच गए। ऐसे में फाटक बंद नहीं हो सका। इससे ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गेटमैन ने पटरियों से वाहन को हटवाकर क्राॅसिंग को बंद करवाया। इसके बाद मालगाड़ियों को रवाना किया गया। फाटक खुला रहने के दौरान ही डीएफसी ट्रैक पर इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ गया।
कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी को रोका गया। वहीं दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर पटना से नई दिल्ली जा रही पटना नई दिल्ली एक्सप्रेस को आउटर पर पांच मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब छह बजे कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। वाहनों को निकालने के लिए क्राॅसिंग के फाटक को खोला गया। इसी दौरान पहले निकलने की होड़ में एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए।
इस दौरान कुछ ही वाहन निकल पाए थे, तभी सुबह छह बजे के बाद डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) ट्रैक पर मालगाड़ी और दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
क्राॅसिंग खुली होने से सिग्नल लाल था। इससे लोको पायलट ने मालगाड़ियों व एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर रोक लिया। इस दौरान गेटमैन ने वाहनों को पटरी से हटवाया। इसके बाद 6:22 बजे फाटक बंद किया गया। तब कहीं ट्रेनें रवाना हो सकीं।
जाम में फंसे राहगीरों ने बताया कि आए दिन क्राॅसिंग पर जाम लगने से उन लोगों को घंटों फंसकर परेशान होना पड़ता है। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि एक साथ कई वाहन पटरियों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इस कारण फाटक बंद नहीं हो सका था। कुछ देर के लिए मालगाड़ी को रोका गया था। रास्ता साफ होते ही फाटक बंद कर ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें