फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण बेरोजगार को दिया प्रशिक्षण

Fri, 21 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान की ओर से सहार विकास खंड में गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें स्वयं का रोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


भारत सरकार ग्रामीण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कुलदीप व कौशलेंद्र ने युवाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया कि इसका उद्देश्य निर्धारित न्यूनतम मानदेय के बराबर या उससे ऊपर के वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराना है। ग्रामीण इलाके में 18-35 साल के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत रोजगार के मौके पाने से युवाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कहा कि सरकार की मंशा युवाओं में कुशलता विकसित कर रोजगार या अपना स्थायी व्यापार चुनने का विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण के दौरान उनके भोजन, आवास, वस्त्र स्टेशनरी आदि की समुचित व्यवस्था निशुल्क की जाती है। ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा दो ट्रेडों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें रिटेल सेल्स एसोसिएट एवं दूसरी है डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इंग्लिश स्किल एंड सॉफ्ट स्किल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने पर उन सभी युवक व युवतियों को शत-प्रतिशत रोजगार मुहैया कराया जाता है। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित हो रहे समूहों को भी दी जा रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा सेंटर मैनेजर ऋषभ त्रिपाठी, लालमणि, राम निवास, हरदीप आदि स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें