फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षण आज से

Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के सभागार में सोमवार से एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एंबुलेंस चालकों की ट्रेनिंग की तैयारियों का प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से 25 मई तक सीएचसी में एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 108 और 102 एंबुलेंस चालक एंबुलेंस में मरीज को दी जाने वाली सुविधाएं और अस्पताल लाने तक उपचार के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में औरैया के अलावा इटावा, जालौन, ललितपुर और झांसी के 400 एंबुलेंस चालक शामिल होंगे। प्रशिक्षण रोजाना सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें