फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद फफूंद पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस, दिल्ली के यात्रियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । तीन माह से बंद चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस फिर से एक बार रेल पटरियों पर दौड़ी। बुधवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से केवल पांच मिनट देरी
विज्ञापन

से फफूंद स्टेशन पहुंची। अप और डाउन में चलने वाली इस ट्रेन से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों ने राहत महसूस की है।
कोहरे के चलते बीती एक दिसंबर से 28 फरवरी तक आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन रेल प्रशासन ने बंद कर
दिया था। एक मार्च को आगरा लखनऊ इंटरसिटी का संचालन शुरू हो चुका है। बुधवार तड़के ऊंचाहार एक्सप्रेस भी फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। 14218 डाउन
ऊंचाहार एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय तड़के तीन बजकर 37 मिनट के स्थान पर तीन बजकर 42 मिनट पर पहुंची। जबकि
14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज से निर्धारित समय एक बजकर 35 मिनट पर चली। ट्रेन अपने निर्धारित समय रात नौ बजकर नौ मिनट पर फफूंद
रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि ऊंचाहार एक्सप्रेस में अब साधारण रेल टिकट लेकर भी यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के समय लगभग दो वर्षों से केवल आरक्षित टिकट पर ही यात्रा मान्य थी। बता दें कि तीन माह बाद मंगलवार से शुरू हुई गोमती एक्सप्रेस एवं
बुधवार से शुरू हुई ऊंचाहार एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए प्रमुख ट्रेनें हैं। तीन माह तक फफूंद से दिल्ली जाने वाली कालका मेल और महानंदा एक्सप्रेस दो ही
विज्ञापन

ट्रेनें दिन के समय थीं। रात और सुबह के समय कोई ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियां होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें