दिबियापुर (औरैया)। आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जून से रोजाना चलेगी। इस खबर से दैनिक यात्रियों में खुशी है।
रेल प्रशासन ने आगरा से लखनऊ के बीच चलने वाली 12179 अप व 12180 डाउन स्पेशल ट्रेनें 15 मई से बंद कर दी थीं। बीच में इस ट्रेन का निरस्तीकरण समाप्त कर सात जून से दोबारा ट्रेन शुरू कर दी गई थी। लेकिन ट्रेन शनिवार व रविवार को संचालित नहीं हो रही थी। इससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी होती थी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 02179 अप एवं 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी 21 जून से प्रतिदिन संचालित होगी। जिले के विभिन्न कस्बों से कानपुर जाने वाले व्यापारियों के लिए यह ट्रेन काफी मुफीद मानी जाती है।