फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद मंगलवार को फफूंद पहुंचेगी स्पेशल कालका मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। आठ माह से बंद चल रही फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कालका मेल का संचालन सात दिसंबर मंगलवार से शुरू हो जाएगा। कालका मेल का संचालन शुरू होने के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन से हरियाणा जाने वाली पहली ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या भी तीन हो जाएगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार, हावड़ा जंक्शन से कालका के बीच चलने वाली सुपरफास्ट कालका मेल का संचालन अब 02311/02312 स्पेशल हावड़ा जंक्शन कालका ट्रेन के रूप में होगा। प्रतिदिन संचालित होने वाली 02311 अप स्पेशल ट्रेन सात दिसंबर को रात 9 बजकर 55 मिनट पर हावड़ा जंक्शन से चलेगी। यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर 8 दिसंबर को अपराह्न 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि 02312 डाउन स्पेशल ट्रेन 9 दिसंबर से कालका रेलवे स्टेशन से रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर फफूंद पहुंचेगी।
बता दें कि मार्च माह में लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब तक फफूंद में रुकने वाली सुपरफास्ट गोमती एक्सप्रेस, सुपरफास्ट आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया था। परंतु अभी भी दिल्ली और हरियाणा के लिए ट्रेनों की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें