फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकी जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कोरोना महामारी के चलते दो माह से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार जोड़ी मेमो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इससे स्टेशन सूना पड़ा है। इस स्टेशन से लगभग पांच सौ यात्री इटावा, कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज आदि शहरों के लिए यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

कुछ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, लेकिन अभी यहां किसी भी ट्रेन का स्टापेज न होने से यहां से लोग आ जा नहीं पा रहे हैं। नगर निवासी व भाजपा जिला किसान प्रकोष्ठ के महामंत्री गिरीश सिकरवार, बब्बी सिंह, चिकित्सक दिनेश तिवारी, व्यापारी अवनीश गुप्ता, देवेश पालीवाल, युवा सपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह यादव, बीनू शुक्ला, प्रधान विनोद कुमार आदि ने मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद को पत्र भेजकर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनें रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें