फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। गांव दलीपपुर में बुधवार की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान को हमलावरों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसे सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना की पृष्ठभूमि में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसान के बेटे ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट के दौरान चोट लगने से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी विजय शाक्य (45) बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने गया था। थोड़ी ही देर बाद खेत से उसकी चीख-पुकार की आवाज आने लगी। गांव के लोग खेत पर पहुंचे तो विजय घायल पड़ा था। गांव वालों उसे लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने उसे सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया, वहां उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक घायल अवस्था में आए विजय शाक्य ने बताया था कि उसके साथ कई अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। घटना की वजह वह नहीं बता पाया। परिजनों ने पुराने मामले को लेकर मारपीट की आशंका जताई है। चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस को घटना स्थल से थोड़ी दूर पर शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने शराब पीने के बाद किसान के साथ मारपीट की होगी। किसान के बेटे मुलायम ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट के दौरान चोट लगने से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार घायल ने सीने में दर्द की बात बताई थी। उसके शरीर पर चोटों के भी कई निशान हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें