फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के बीच गोमती एक्सप्रेस में चढने की जल्दबाजी में महिलाएं गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। भैया दूज पर ट्रेनों में भीड़ रही। गोमती एक्सप्रेस में भीड़ के कारण कई महिलाएं और बच्चे चढ़ ही नहीं पाए। इस पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। भीड़ के बीच चढ़ने की जल्दबाजी में कई महिलाएं और बच्चे गिर पड़े। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। यही हाल बसों और अन्य वाहनों का रहा।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ के कारण जगह नहीं रही। सुबह 9.28 बजे फफूंद में पहुंची अप गोमती एक्सप्रेस में भीड़ के कारण कई महिलाएं और बच्चे ट्रेन में नहीं चढ़ सके। इस कारण ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इस बीच जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने पर कई महिलाएं गिर गईं। पैसेंजर के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति रही। आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन ड्यूटी पर रहा।
इधर, बसों में काफी भीड़ रही। फफूंद चौराहे और नहर बाजार में वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के चौराहे और नहर बाजार में पुलिस स्टाफ बढ़ा दिया गया था। इससे जाम नहीं लगा। शाम को रेलवे स्टेशन फफूंद पर दिबियापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने, आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें