फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुभाष चौक, संजय गेट और दिबियापुर रोड पर लग रहा जाम

Sat, 27 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -28- संजय गेट पर शाम के समय लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर में इन दिनों सबसे बड़ी मुसीबत सड़कों पर लगने वाला जाम बन चुका है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों सुभाष चौराहा, संजय गेट और दिबियापुर रोड पर लोग कुछ मिनट की दूरी घंटों में तय करने को मजबूर हैं। समय-समय पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के दावे तो किए गए लेकिन रोज जाम की स्थिति बन रही है।
सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण रोजाना जाम को दावत दे रहा है। इसके साथ ही शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा ने रही-सही कसर पूरी कर दी। पुलिस प्रशासन वाले वाहनों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे से जिला अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह फास्ट फूड ठेलों के कब्जे में आ चुकी है। शाम होते ही यहां फास्ट फूड के ठेले और रेहड़ी वाले सड़क को घेर लेते हैं। दुकानदार अपने शटर के सामने ठेला खड़ा करने के एवज में रोजाना या मासिक रकम वसूल रहे हैं। इससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
देर शाम होते ही मुख्य मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। राहगीरों का कहना है कि जाम अब सिर्फ समय की बर्बादी नहीं बल्कि मानसिक तनाव का कारण बन गया है।

शहर में फैले अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया गया है। इधर उधर रेहड़ी लगाने वाले लोगों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।- अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन


एसडीएम व नगर निकाय समेत पुलिस से वार्ता कर जल्द ही अतिक्रमण की समस्या को दूर कराया जाएगा। फुटपाथ व सड़कों को पूरी तरह से खाली कराया जाएगा।-पी. पुनीत मिश्रा, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें