शादी का सामान लेकर पैदल जा रहे बालक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरका की मडै़या निवासी सिंटू (13) पुत्र अजमेर सिंह दोहरे शुक्रवार को अपनी बुआ के घर बिलंदपुर थाना फफूंद आया था। वह शनिवार दोपहर पैदल फफूंद बाजार जा रहा था। तभी गांव सहदुल्लापुर के सामने फफूंद अछल्दा मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया।
सिर के ऊपर से पहिया निकल जाने से सिंटू की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा, थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों को मामले में कार्रवाई व मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।