फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भरे गए गड्डे, अनियंत्रित होकर ट्राला खड्ढ में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन रोड पर शुक्रवार को गड्ढों के कारण जालौन चौराहा से यमुना पुल के बीच तीन स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रालियां पलटीं। सड़क पर अनाज बिखरने से एक से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के न पहुंचने पर वाहन चालकों ने मशक्कत कर खुद ही जाम से निजात पाई। एक स्थान पर कटी पटरी के कारण अनियंत्रित हुआ ट्राला खड्ड में जा गिरा।
जालौन चौराहा से यमुना पुल के बीच पांच किलो मीटर की दूरी में तीन किलो तक बीहड़ का इलाका है।
सड़क के दोनों ओर गहरी खाई है। खड्ड के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कभी भी गहरी खाई में गिरकर बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं।
जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ स्कूल के पास गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार की सुबह पलटी।
इससे अनाज सड़क पर फैलने से जालौन की ओर से आ रहे वाहनों के रुकने से लंबा जाम लग गया। यह जाम एक घंटे तक लगा रहा।
शुक्रवार की सुबह नैनापुर गांव के किसान ट्रैक्टर से गेहूं व अन्य फसल लेकर मंडी समिति आ रहे थे।
यमुना पुल से कुछ पहले खड्ड के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर की कई बोरियां सड़क पर गिरीं। जिससे अनाज काफी दूर तक फैला। किसानों ने उन्हें बोरियों में भरकर वापस ट्राली पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें