फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत के मामले में जांच अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रूरुकला गांव में मां-बेटे ने घर में आत्महत्या कर ली थी। इसका मामला कागजों में दफन होता जा रहा है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

कोतवाली बिधूना क्षेत्र के रूरुकला गांव में एक सप्ताह पहले अवध किशोर उर्फ लल्ला पांडे (35) पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद पांडे के मकान का कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया था। इसके बाद उसने अपनी मां किशोरी देवी (65) के साथ जहर खाकर जान दे दी थी।
लोगों का कहना है कि आत्महत्या का प्रमुख कारण बैनामा है। पुलिस ने अभी तक अवध किशोर की बुआ रामजाति (95) से भी पूछताछ नहीं की है। वहीं खरीदने वालों से भी पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस युवक ने पुलिस को 112 नंबर पुलिस को सूचना की थी। उसे भी लोग धमका रहे हैं।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। उपजिलाधिकारी से भी इस बैनामा के बारे में जानकारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें