फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत जोत कर लौट रहा ट्रैक्टर खड्ड में पलटा, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना सहायल क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक व मालिक दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव चम्मतपुर निवासी मुकेश पुत्र श्याम सिंह (32) खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे दूसरे वाहन को साइड देने में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर गहरे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे ट्रैक्टर मालिक सत्यनारायण (48) निवासी मनुपुर ताजपुर भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को खड्ड से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद मुकेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं सत्यनारायण उपचार के बाद घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें