फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दीवानी विवाद में 25 साल पुरानी बाउंड्रीवॉल तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू गांव में दीवानी मुकदमे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति की 25 साल पुरानी बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। विरोध करने पर पीड़ित को पीटा गया और दोबारा प्लॉट पर दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुरुहाई निवासी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2001 में उन्होंने अपनी पत्नी के नाम एक प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट कखावतू गांव स्थित दिबियापुर रोड पर है। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी इस प्लॉट पर लगातार काबिज हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए इस पर 3 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल बनवाई थी। आरोप है कि गांव के ही सोनवती, उनके पति जागेश्वर और बेटे श्रीकांत व विजयकांत इस जमीन पर नजर गड़ाए हुए हैं। वे इस प्लॉट पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। लक्ष्मीकांत ने आरोपियों की कब्जे की नीयत को देखते हुए सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
लक्ष्मीकांत के अनुसार, मुकदमे की जानकारी होने के बाद आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि 29 अक्तूबर को आरोपियों ने उनकी 25 साल पुरानी बाउंड्रीवॉल ढहा दी। उन्होंने जमीन को अपने प्लॉट में मिलाने की कोशिश भी की। जब लक्ष्मीकांत ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए पीट दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें