फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Sat, 16 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर शुक्रवार रात को बरबटपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी अयाना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

जालौन जनपद के महटौली निवासी मूलचंद्र (35) शुक्रवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर बरबटपुर के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी अयाना ले गई। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। चाचा शत्रुघ्न राजपूत ने बताया कि मूलचंद्र हरियाणा कि भिवाड़ी में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार को वह अपनी बहन के घर कानपुर देहात के डबौली गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर शाम को घर लौटने के दौरान उसकी हादसे में जान जाने की जानकारी मिली। अनहोनी पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें