फोटो-28-खड्ड में पलटा ट्रैक्टर व ट्रॉली।संवाद
- फोटो : बहराइच के मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
ककोर। सपा कार्यालय के सामने बांस से लदी ट्रॉली ट्रैक्टर समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। इससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर नौली की मड़ैया से औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सपा कार्यालय के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रॉली समेत ट्रैक्टर सड़क से नीचे खड्ड में पलट गया।
हादसे में नौली निवासी संदीप दीक्षित तथा चालक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और तुरंत चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है।