फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व एमएलसी कमलेश के गुर्गे अब्दुल सत्तार को भेजा जेल

Thu, 09 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का गुर्गा और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अब्दुल सत्तार को पुलिस ने मंगलवार देर रात महोबा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनवरी में कमलेश व अब्दुल सत्तार समेत चार के खिलाफ रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, इसके बाद वह पकड़ में नहीं आ रहा था। वहीं, हाल ही में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान गैंगस्टर के आरोपी अब्दुल सत्तार के महोबा में होने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर महोबा स्थित थाना व कस्बा श्रीनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सात जनवरी को बटन कारोबारी राजेश कुमार की तहरीर पर सदर कोतवाली में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, गांव खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार समेत चार के खिलाफ रंगदारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कमलेश पहले से ही आगरा की सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस रंगदारी के बाकी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इससे पहले शहर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने कमलेश पाठक समेत 11 पर गैंगस्टर कार्रवाई की थी। इस मामले में 24 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश को छह साल व दो भाइयों समेत अन्य को पांच-पांच साल की सजा सुनाई थी, जबकि गनर को बरी कर दिया था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





जिसकी सत्ता उसी का हो जाता था सत्तार



अब्दुल सत्तार बेहद शातिर किस्म का है। सरकार बदलने के अनुसार वह राजनीतिक संरक्षण के लिए पाला बदल लेता था। सूत्रों के अनुसार पूर्व में जहां सपा नेताओं से उसका संबंध रहा तो वर्तमान में वह सत्तारूढ़ दल के एक पूर्व सांसद से जुड़ा था। इसके अलावा सत्तार का कई विवादित जमीनों से भी नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें